Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ का 27वां वार्षिक समारोह सम्पन्न

जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ का 27वां वार्षिक समारोह सम्पन्न

  • दिवंगत साथियों को नमन करते हुये परिजनों को किया गया सम्मानति

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ का 27वां वार्षिक समारोह रविवार को नगर के मीरपुर में स्थित संघ भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ जहां तमाम हस्तियों का स्वागत करते हुये दिवंगत साथियों को नमन करते हुये वरिष्ठ समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही दिवंगत साथी के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया। इसके पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसके बाद दिवंगत साथी रमेश चन्द्र मौर्य मीरपुर, जगदीश श्रीवास्तव भौराजीपुर, राम आसरे गुप्ता भण्डारी, गंगाराम निषाद बलुआघाट एवं शिवशंकर गुप्ता शाहगंज की मण्डी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ अन्य जनपदों के लिये एक प्रेरणा है। संघ द्वारा बड़ी मेहनत करके वर्ष 2012 में अपना भवन बनाया गया है जो पूरे देश में प्रथम भवन है। आज यह भवन काफी जर्जर हो गया है जो कहीं न कहीं लोगों की सेवा करने के बावजूद भी अपेक्षित ही माना जा रहा है। अन्त में अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।