- भाजपा की मनोरमा मौर्या ने माया टण्डन को पछाड़ा
- कई सीटों पर परिवर्तन के साथ जफराबाद में 112 वोटों पर सिमटी भाजपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव के जौनपुर जिले के समस्त परिणाम देर शाम घोषित हो गए। जनपद में 3 नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों में 12 अध्यक्ष व 208 वार्ड सदस्यों की घोषणा की गयी। जिसमें जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर तथा शाहगंज नगर पालिका परिषद व जफराबाद, मड़ियाहूं, केराकत, मछलीशहर, कजगांव, गौराबादशाहपुर, बदलापुर, रामपुर, खेतासराय नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शनिवार को 105 टेबलों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई जिसमें दो नगर पालिकाओं मुंगराबादशाहपुर व जौनपुर में भाजपा ने कब्जा कर लिया वहीं शाहगंज नगर पालिका के लिए सपा प्रत्याशी का दबदबा रहा। जौनपुर की लगभग सभी सीटों पर इस बार परिवर्तन देखा गया। करीब 22 वर्षों से नगर पालिका परिषद जौनपुर की सीट पर विराजमान रहा टण्डन परिवार का किला ध्वस्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने 27 सालों बाद जौनपुर में कमल खिलाते हुए लगभग 10791 वोटों से पराजित कर कीर्तिमान स्थापित किया।

नगर पालिका परिषद जौनपुर के शुरूआती रूझान में कुछ समय तक माया टण्डन आगे रहीं लेकिन प्रथम राउण्ड आते-आते भाजपा की मनोरमा मौर्या ने उन्हें पहले राउण्ड में ही 1626 वोटों से पीछे छोड़ दिया। उसके राउण्ड दर राउण्ड काउंटिंग होती रही मगर भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार बढ़त बनाते हुए अन्तत: मनोरमा मौर्या ने जीत का तमगा हासिल कर लिया। मनोरमा को 37406 मत व दूसरे स्थान पर रहीं माया टण्डन को 26615 मतों में सिमट गयी।
जबकि सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल 16669, कांग्रेस की दरख्शां खातून 13578 व आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चित्रलेखा सिंह 7027 मत पाकर तीसरी बार भी अपनी जमानत तक नहीं बचा पायीं। जबकि जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी उम्मे राहिला ने आम आदमी पार्टी के संदीप सेठ को पराजित करते हुए जीत हासिल कही। दो बार से नगर पंचायत अध्यक्ष रहे बसपा प्रत्याशी प्रमोद बरनवाल तीसरे स्थान पर रहे वहीं भाजपा प्रत्याशी पूनम 112 वोट में ही सिमट गयीं। शाहगंज नगर पालिका में दो बार से चेयरमैन रहा जायसवाल परिवार का भी तिलस्म टूट गया। निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल को दूसरे स्थान पर छोड़ने हुए सपा प्रत्याशी रचना सिंह ने जीत दर्ज की। मुंगराबादशाहपुर की सीट पर दूसरी बार भी भाजपा का ही कब्जा रहा।

27 सालों बाद खिला कमल, और जुड़ी तीसरी ईंजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर में बीतें 4 कार्यकालों में जनता के बीच अपनी पैठ बनाने वाले दिनेश माया टण्डन इस सीट को इस बार नही बचा पाई। पिछली बार चेयरमैन रही माया टण्डन के पाले से इस बार गेम भाजपा के पाले में चली गई। आम चर्चाओं की मानें तो इस सीट भाजपा के प्रत्याशी के साथ कई बड़े नेताओं का सम्मान भी दांव पर लगा था। शनिवार की देर शाम आये परिणाम काफी चौकाने वाने रहें जहाँ एक तरफ लोग माया टण्डन के विजई होने की कयास लगाये बैठे थे वहीं भाजपा की मनोरमा की शुरूवाती बढ़त उन्हे लगातार जीत के नजदीक ले गई। जहाँ उनके इस जीत से भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर रही वहीं बसपा के दिनेश टण्डन सहित सपा की उम्मीदवार उषा जायसवाल सहित अन्य प्रत्याशियों के चेहरे पर मायूसी छाई रही। हालाकि मतगणना के बाद सारी अटकलों पर विराम लग जो लोग शुक्रवार की रात्रि तक तमाम समीकरणों को फिट कर जीत का सेहरा सजाते अन्तिम निर्णय के बाद स्थियां स्पष्ट हो गई। चुनाव में जीत हार को गली कूची में देर रात्रि तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इसी के साथ नगर की यह सीट भाजपा के तीसरे ईंजन कड़ी के जुड़ गई। जौनपुर की इस सीट पर 27 सालों बाद कमल खिल सका है इसके पूर्व लगभग 22 टण्डन परिवार व उससे पहले एक कार्यकाल संध्या रानी श्रीवास्तव के खेमे में रहा। इसलिये यह सीट एतिहासिक और दिलचस्प भी मानी जा रही है।



