जौनपुर। जौनपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस तथा शासन के उत्कृष्ट नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऐतिहासिक शाही किला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। सांध्यकालीन कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा शासन के नौ वर्षों की उपलब्धियों और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेशÓ की संकल्पना पर आधारित उनके स्वरचित गीत ‘तड़पती धूप में देखो, पिघलती बर्फ में देखोÓ का लोकार्पण किया गया। इस गीत को बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि यह गीत केवल एक रचना नहीं, बल्कि मन की अनुभूति का प्रतिबिंब है। उन्होंने गायक वरदान सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब शब्द और स्वर का संगम होता है, तो एक नई यात्रा की शुरुआत होती है, जो विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन आम जनता और लाभार्थियों से सीधे संवाद करता है, तब देश के वास्तविक विकास का अनुभव होता है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी के समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु सहित उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी के स्वरचित गीत की सराहना की। वहीं जौनपुर महोत्सव में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देने और जिलाधिकारी के गीत को स्वर देने पर गायक वरदान सिंह को मंत्री एवं एमएलसी द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
जौनपुर महोत्सव में जिलाधिकारी के स्वरचित गीत का हुआ लोकार्पण


