Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर महोत्सव के पहले दिन हुआ सामुहिक विवाह

जौनपुर महोत्सव के पहले दिन हुआ सामुहिक विवाह

जौनपुर धारा,जौनपुर। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का आयोजन शाही किला में हुआ। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन 10 मार्च को प्रातः 10:00 सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ तथा सायं 5:00 बजे से स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत लगभग 600 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी जोड़ो के सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री ने गरीबों की पीड़ा समझी और पूरे संकल्प भाव से गरीबों और असहाय व्यक्तियों के बेटे-बेटियों के हाथ पीले करने का बीड़ा उठाया। ऐसे परिवार जो गरीबी के कारण अपनी कन्या का विवाह अच्छे ढ़ंग से नहीं कर पाते हैं, उन परिवारों हेतु सरकार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव और सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, डीसी एनआरएलएम ओ.पी यादव, डी.पी.आर.ओ, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।