Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम में हुआ सोनाक्षी सिन्हा का आगमन

जौनपुर कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम में हुआ सोनाक्षी सिन्हा का आगमन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर के रूहट्टा क्षेत्र में कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

शोरूम में ग्राहकों को आभूषण डिजाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ एक शानदार खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार सोनक्षी सिन्हा ने कहा, जौनपुर में इस शानदार नए कल्याण ज्वैलर्स शोरूम का उद्घाटन करते हुए रोमांचित हूं। कल्याण ज्वैलर्स देश भर में अपनाई जाने वाली विविध परंपराओं को बढ़ा रहा है। कल्याण ज्वेलर्स के इस शानदार नए शोरूम का उद्घाटन कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।ग्राहकों की संतुष्टि के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ-साथ विश्वसनीयता और पारदर्शिता के स्तंभों पर तैयार इस प्रतिष्ठित ब्रांड की प्रतिनिधि बनना मेरे लिए गर्व की बात है। कल्याण ज्वैलर्स शोरूम के अधिष्ठाता मनोज कुमार ने कहा कि इस शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के विभिन्न किस्म के आभूषण संग्रह से डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला, विश्व स्तरीय माहौल में प्रस्तुत की जाएगी।