Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने मरीजों में बांटा फल व भोजन का पैकेट

जेसीआई चेतना ने मरीजों में बांटा फल व भोजन का पैकेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा सेवा सप्ताह के चौथे दिन के अन्तर्गत अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी ने दान कार्यक्रम के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित हिमानी हॉस्पिटल पर उपस्थित सभी मरीजों में ‘कभी न छोड़ना प्लेट में खाने का एक भी दाना”अन्न’ प्रसाद प्रभु का बड़े श्रद्धा भाव से सब खाना’ इस निवेदन के साथ फल के साथ भोजन पैकेट वितरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.शालिनी निगम ने जेसीआई संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हमेशा मानवता की सेवा के कार्य करती रहती है। मेरी जहां भी जरूरत होगी मैं संस्था के साथ सहयोग के लिए तैयार रहूंगी। संस्था अध्यक्ष के साथ सप्ताह चेयरपर्सन मीरा अग्रहरि तथा कार्यक्रम संयोजक रिचा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रीता कश्यप, संगीता सेठ, अंजु जायसवाल, मीना गुप्ता, ममता कश्यप, शारदा गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, अनीता गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रही। संचालन चेयरपर्सन मीरा अग्रहरि व आभार संयोजक रिचा गुप्ता ने व्यक्त किया।