Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने लिया NAT-1 परीक्षा की तैयारियों का जायजा

जिलाधिकारी ने लिया NAT-1 परीक्षा की तैयारियों का जायजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पत्र द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन 13 सितंबर, 2023 व 14 सितंबर, 2023 को किया जाना है। जिलाधिकारी ने NAT-1 परीक्षा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी एवं परीक्षा सकुशल संचालन हेतु लगे अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी अपने अपने सेक्टर में जाकर अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को छात्र नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत छात्रों के आकलन हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गये। डीएम निर्गत निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी, ए.आर.पी.को परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत शत-प्रतिशत छात्रों का त्रैमासिक आकलन किए जाने हेतु समस्त अध्यापकों का पूर्व ट्रायल सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से परीक्षा तिथि के पूर्व कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे परीक्षा तिथि के दिन किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न न हो सके एवं परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्रों का त्रैमासिक आकलन किया जा सके।