Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना की कार्यकारिणी घोषित

जेसीआई चेतना की कार्यकारिणी घोषित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की 2023 की नव चयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। शहर के मध्य एक प्रतिष्ठित होटल में साधारण सभा की बैठक आहूत की गई जिसमें 2023 की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर विभा गुप्ता, इंदिरा जायसवाल, रजनी साहू, रिचा गुप्ता, मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, शालिनी सिंह, चेतना साहू और अंजू पाठक। इसी क्रम में सचिव पद के लिए मीरा अग्रहरी, सह सचिव झांसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी तथा एडिटर पद पर जूही वर्मा, पीआरओ पद पर संगीता सेठ डायरेक्टर पद के लिए मीना गुप्ता, रिंकी जायसवाल, रेनू बैंवâर, अलका उपाध्याय, किरण सेठ, ममता गुप्ता, सुधा बैंकर, ममता केसरवानी तथा सारिका सेठ का नाम तथा कोआर्डिनेटर पद पर शिल्पी जायसवाल, मीनू बरनवाल, पिंकी जायसवाल, शारदा गुप्ता, संचिता बैंकर, चंदा बरनवाल, अंजू जायसवाल, सोना बैंकर, अनीता गुप्ता के नाम की तथा जेजे चेयरमैन के लिए यशिका गुप्ता के नाम की घोषणा किया। 2022 की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों से अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी, निवर्तमान अध्यक्ष रीता कश्यप, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता के साथ साथ शालिनी सेठ, दीप्ति रिजवान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि ने किया तथा आए हुए सभी पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों का आभार कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने व्यक्त किया।