Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरजिला गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में डीएफओ प्रवीण खरे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।       बैठक में समस्त विभागों से भूमि चयन, वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खोदान की प्रगति रिपोर्ट, गड्ढा मापांकन की व्यवस्था, रोपण स्थलों की फोटो तथा वीडियोग्राफी, वृक्षारोपण स्थलों का चयन ऐसी जगहों पर किया जाना तथा ऐसे पौधो का किया जाना जिनसे नदियों का पुनरोद्धार भी किया जा सके आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर ले। इस अवसर पर डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।