जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष मे राजस्व अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा की गयीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व की धारा 38(2), अभिलेखों मे त्रुटि सुधार की समीक्षा की तथा उपजिलाधिकारियों के स्तर पर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए समस्त उपजिलाधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि उपरोक्त धारा राजस्व विभाग की प्राथमिकताओं में एक है तथा सी.एम.डैशबोर्ड के मानकों मे से एक है और जिसके कारण जनपद की रैंकिंग पर निरंतर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले 15दिवस में प्रत्येक दशा में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को चिन्हित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जि़लाधिकारी वि एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जिलाधिकारी ने रोका उपजिलाधिकारी का वेतन


