जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रेमापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर कैलाश से जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य की जानकरी ली। इंजीनियर द्वारा बताया गया कि यह बोरवेल का काम पूरा हो गया है और ओएचटी का काम भी चल रहा है। पाइप लाइन का काम जल्द शुरू करवा कर गांव के सभी घरों को पानी सप्लाई कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा इंजीनियर कैलाश को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पाइपलाइन का काम शुरू करें और एक भी घर पानी से वंचित न रहे यह अवश्य ध्यान दें।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर जाना हाल


