जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित विविध जागरूकता गतिविधियों की कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कलक्ट्रेट परिसर में ‘मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत परिसर में एक बड़ा बैनर लगाकर जिसपर लिखा है ’ड्रेमोक्रेसी वाल’ पर स्वयं हस्ताक्षर कर संकल्प लिया और लोगों से भी हस्ताक्षर कर संकल्प लेने की अपील किया है कि 25 मई को मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बनी सेल्फी प्वाइंट ’मेरा वोट मेरी ताकत’ सेल्फी पाइंट पर अधिकरियों ने सेल्फी लेकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी विभागों, स्कूल कालेजों व्यापार मंडल, समाजिक संस्थाओ से भी अपील किया है कि मतदान के प्रति जागरुकता के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए इस तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये। जिलाधिकारी ने बताया कि गत चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम था, लेकिन इस बार हमारा प्रयास 70 प्रतिशत से अधिक ले जाने का है। इसको लेकर स्वीप की ओर से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य चुनाव 2024में अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाए, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ईशिता किशोर, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
जिलाधिकारी ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत


