Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कार्यालय उपनिदेशक कृषि, परिसर में बनी गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गौशाला में कुल 462 गोवंश संरक्षित किए गए हैं और गोवंशो के देखभाल के लिए 16 केयर टेकर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा.परमहंस राय को निर्देशित किया कि गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी सदर के माध्यम से चारागाह की जमीन को चिन्हित करते हुए हरे चारे की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बीमार पशुओं का नियमित रूप से इलाज किया जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए। गौशाला में लगाए गए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एल.आर.सिंह मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, केयर टेकर के उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य का निरीक्षण किया और कहा कि नियमित रूप से रिकॉर्ड मेंटेन किया जाए। इस अवसर पर एल.ई.ओ.सुनील सिंह, संजय कुमार तिवारी, तौफीक अहमद, अरविन्द श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।