Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबन्द मकान को चोरों ने बनाया निशाना

बन्द मकान को चोरों ने बनाया निशाना

  • तकरीबन तीन लाख के सामान किया था पार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर जेवरात समेत अन्य घर में रखा सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार बाल अपचारी चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी अशोक कुमार अस्थाना लखनऊ नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि अस्थाना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विगत 19 अगस्त को अपने परिवार के साथ पैतृक आवास ढंढवारा कला पहुचें तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पडा था। घर में रखा आलमारी की कुंडी टूटी हुई थी। पानी का मोटर गायब था। चोरी का अंदेशा होते ही पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर 20 अगस्त 2023 को मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कडाई से पूछताछ के बाद चारों ने चोरी करने का गुनाह कबूल किया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह चोरी का कुछ सामान बरामद कर बाल अपचारी 15 वर्षीय मुन्तजीम उर्फ खलाशी पुत्र जहरूद्दीन निवासी ढंढवारा खुर्द व उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय अदनान पुत्र गुफरान व 13 वर्षीय राजिक पुत्र सुफियान व 12 वर्षीय मोहम्मद सायान उर्फ सहना पुत्र मोहम्मद वसीम को संबंधित धारा 380/411 के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।