Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरजल जीवन मिशन में गांव के ही रहेंगे प्लंबर, मकैनिक व इलेक्ट्रीशियन

जल जीवन मिशन में गांव के ही रहेंगे प्लंबर, मकैनिक व इलेक्ट्रीशियन

जौनपुर धारा, खुटहन। किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमौर में रविवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत घर घर जल पहुंचाने में सहयोग करने वाले प्लंबर, आपरेटर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन और राजमिस्त्री के काम के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया। उद्यमिता विभाग संस्थान लखनऊ से आए विभूति कुशवाहा ने उन्हें प्रशिक्षित करते हुए कहा कि इस मिशन के तहत जितने भी रोजगार के अवसर है। वह वरीयता के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों को ही दिया जाना है। इसके लिए योग्यताधारी ब्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं युवा विकास समिति भदोही से आये मुकेश यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जल  जीवन मिशन से जहां हमें शुद्ध जल मिलेगा, वहीं इस परियोजना में जितने रोजगार के अवसर सृजित हों उसका लाभ सीधा ग्रामीणों को मिले। इस मौके पर विश्वनाथ यादव, गणेश, नवनीत, रेखा पटेल, रोशनी, संजू, रीना, रूपम नेहा आदि मौजूद रहे।