जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के दक्खिन मुहल्ले में जलसा सीरत पाक का आयोजन किया गया। जलसे में इलाके से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत किया। जलसे को खेताब करते हुए मौलाना सुहेल अहमद चतुर्वेदी ने कहा कि दूसरों के साथ अच्छा सलूक करने का नाम मुसलमान है। उन्होंने कुरान, महाभारत व रामायण का हवाला देते हुए कहा कि इस्लाम के साथ ही हर धर्मों ने भेदभाव, ऊंच नीच न करने और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने आने वाले पवित्र रमजान महीने की विशेषता पर विस्तार से तकरीर किया। जलसे का शुभारंभ हाफिज मोहम्मद खालिद कासमी के तेलावते कलाम पाक से हुआ। एहसान खैराबादी व राशिद ने नात पाक पेश किया। जलसे की अध्यक्षता मौलाना अलीहसन नोमानी व संचालन हाफिज अशहद ने किया। आयोजक कमेटी की तरफ से शाहिद, सरफुद्दीन, अमीक अन्य ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सरपंच तौफीक अहमद, मौलाना दाऊद आलम, राहिल अहमद, हाफिज खुर्शीद, हाफिज कमालुद्दीन, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
जलसा सीरत पाक में जुटे अकीदतमंद

Previous article

