Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों में राज्यमंत्री ने वितरित किया कम्बल

जरूरतमंदों में राज्यमंत्री ने वितरित किया कम्बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत तहसील सदर, राजस्व ग्राम मियांपुर के मंगलम लॉन में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान लगभग 650 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस कड़ाके की ठंडक में गरीब व निर्बल, असहाय लोगो को कंबल बांटना सबसे पुनीत कार्य है, इस पुनीत कार्य में सक्षम लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत शाहीपुल पर घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है, इसी प्रकार जनपद के विकास हेतु और भी कई कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रतिबद्ध है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीब, वंचित और पात्र व्यक्तियों को मिले। शासन द्वारा संचालित ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका उद्देश्य है समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं इसका लाभ समाज के पिछड़े और वंचित लोगों को मिल भी रहा है, पक्का मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में अन्य जो भी व्यक्ति सक्षम है आगे आये और गरीब और असहायों को कम्बल वितरित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से किसान रजिस्ट्री कराने की अपील भी की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।