जौनपुर धारा, करंजाकला। हम हिंदुस्तानी ट्रस्ट और जय किसान आंदोलन के सयुक्त तत्वाधान में जनता जनार्दन इंटर कॉलेज के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्लोसाइक्लिंग रेस, दौड़ में 100 मीटर, 200 मीटर व 400मीटर का आयोजन किया गया। खेल कार्यकम का उद्घाटन जनता जनार्दन इण्टर कालेज के प्रबंधक लालसाहब यादव व प्रधानाचार्य लालसाहब तिवारी ने फीता काटकर किए। प्रबंधक लाल साहब यादव ने कहा कि खेल बच्चों का तनाव मुक्त रहते हैं और शरीर स्वस्थ रहती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य तिवारी ने बताया कि खेल में हमारा भारत सबसे आगे है और अपने देश का नाम रोशन कर रहा है। साइक्लिंग रेस में प्रथम स्थान पर साहिल कुमार, द्वितीय स्थान पर अंकित यादव व तृतीय स्थान पर अनुराग यादव रहे। 100 मीटर रेस में राजकिशन प्रथम, सुमित यादव द्वितीय स्थान तथा अंकित यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200मीटर दौड़ में सुमित यादव प्रथम, मयंक यादव द्वितीय तथा विकास तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में अनिकेत पहले स्थान पर, विकास दूसरे स्थान पर व शक्तिमान तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ उपलक्ष्य में पुनः 11 बजे से किसान-मजदूरों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उपरोक्त खेल का आयोजन किया जाएगा तथा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यकम का संचालन जासोपुर के प्रधानपति उमाशंकर यादव व रामाशंकर यादव ने किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन सुमंत यादव ने किया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार यादव, अमन कश्यप, रोशन कश्यप, सचिन कश्यप, अर्जुन विश्वकर्मा, बृजेश प्रजापति, सुजीत प्रजापति, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, आनंद कुमार, अमर बहादुर, सन्तबहाल प्रजापति, प्रमोद पासवान, सिकंदर खेल को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की व साथ ही इण्टर कॉलेज के स्टाफ निरंजन कुमार, सुरेंद्र प्रताप यादव सहित सम्पूर्ण अध्यापक व कर्मचारियों सहित सभी बच्चों की बड़ी सहभागिता रही।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
जय किसान आंदोलन के सयुक्त तत्वाधान में स्लोसाइक्लिंग रेस का आयोजन



