Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में वृद्ध की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

जमीनी विवाद में वृद्ध की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र लेवरूआ गांव में जमीनी विवाद में जमकर ख़ूनी संघर्ष हुआ। इस वारदात में एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। चन्दवक थाना क्षेत्र के लेवरूवा गांव के निवासी धर्मेद्र यादव व पड़ोसी धर्मदेव गौड़ के बीच जमीन विवाद चला आ रहा है, आरोप है कि आज धर्मेंद यादव ने धर्मदेव यादव के जमीन पर नाद रख दिया। विरोध करने पर धर्मेद्र व उनके परिवार के लोग लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस वारदात में धर्मदेव गौड़ 65वर्ष की मौत हो गई है, तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में एसपी सिटी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।