Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउद्घाटन सत्र का बच्चों ने शिक्षकों संग देखा लाइव प्रसारण

उद्घाटन सत्र का बच्चों ने शिक्षकों संग देखा लाइव प्रसारण

जौनपुर धारा, सुइथाकला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के निर्देशन शिक्षा क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन सत्र का बच्चों ने शिक्षकों संग लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। गौरतलब हो कि शिक्षा मंत्रालय के समन्वय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरे वर्षगांठ पर शनिवार को उद्घाटन सत्र के अवसर पर दिल्ली के प्रगति मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। जिसे शिक्षा क्षेत्र के चेतरहा विद्यालय में राकेश कुमार, कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा में एआरपी पंकज सिंह, ऊंचगांव में डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी, भगासा में रविन्द्र भास्कर मयारी में डॉ.रणंजय सिंह, डीह असरफाबाद में दुष्यंत मिश्र, अशोकपुर कला में सतीश सिंह, अशोकपुर खुर्द में सुधाकर सिंह, सवायन में रमेश सिंह, भरारी में नरेंद्र बहादुर सिंह, सदरुद्दीनपुर में अनुपमा अग्रहरि व शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में बच्चों ने शिक्षकों संग यूट्यूब और टेलीविजन आदि के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।