Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरजन आंदोलन को मजबूत कर आंदोलन चलाने की हैं जरूरत : बचाऊ...

जन आंदोलन को मजबूत कर आंदोलन चलाने की हैं जरूरत : बचाऊ राम

  • मुरकी गांव में संयुक्त रूप से जन सभा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की 136वीं वर्षगांठ पर दि-जन आंदोलन को मजबूत कर आंदोलन चलाने की जरूरत हैंशा फाउण्डेशन ने ग्रामसभा मुरकी में संयुक्त रूप से जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में राजदेव राजभर ने अपने गीत ‘जांगर बेच के जीने वाले मई दिवस को याद करों झंडा लाल है। किनके खून से, उन वीरों को याद करो, गीत गाकर मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। दिशा फाउंडेशन के संस्थापक लाल प्रकाश राही ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रम करने वालों ने अपने ऊपर होने वाले जुल्म अत्याचार के खिलाफ उस समय से लड़ रहें है। जब दुनिया में कई धर्मों का उदय भी नही हुआ था। ईसा से 109वर्ष पूर्व रोमन साम्राज्य के विरुद्ध स्पार्टकस ने गुलामों का नेतृत्व करते हुए एक लंबी लड़ाई लड़ी जिसमें एक लाख बीस हजार गुलाम विद्रोह में शामिल हुए थे जिनमे से अधिकार दासों को मौत के घाट उतार दिया गया हैं। आज जरूरत हैं धर्म, जाति, अंधविश्वास के बंधनों से बाहर आकर जनता के जन आंदोलन को मजबूत कर आंदोलन चलाने की जरूरत हैं यदि हम आज नहीं सोच रहें है और निर्णायक निर्णय नहीं लेंगे तो हमारा सब कुछ छीन लिया जाएगा और हमारे ऊपर जुल्म और फिर अत्याचार किया जाएगा। लालगंज से आए राजपत राजभर ने मजदूरों के गीत के माध्यम से संगठित करने का आह्वान किया। इसी क्रम में सभा को विवेक शर्मा, साधना यादव, डॉ.महेंद्र प्रताप, राजादेव यादव, आजमगढ़ से आए पूर्व प्रधानाध्यापक जगनंदन, पूर्व प्रधानाध्यापक नंदलाल, एडोकेट नमः नाथ शर्मा, समेत दर्जनों वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।