Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजज सिंह अन्ना ने सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

जज सिंह अन्ना ने सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर की चौकी खुर्द में पांच वनवासियों की मृत्यु पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर एक बस्ती में गए लेकिन उसी के विपरीत साइड 300 मीटर की दूरी पर दूसरी बस्ती जिसमें विकास पुत्र बल्ली 20 वर्ष की मृत्यु हुई में नहीं गए और उस बस्ती में बनवासियों की दुर्दशा नहीं देखा जाता बिजली, पानी शौचालय और सड़क पूरी तरह से नहीं है। बनवासी 400 मीटर दूरी से पानी ढोकर लाते हैं तब उनके बच्चे पानी पीते हैं अन्ना ने 12 सूत्री मांगों का उप जिलाधिकारी मछलीशहर को ज्ञापन दोबारा सौंपा, जिसमें अन्ना ने मांग किया है कि मृतक भूमिहीन है। इसलिए पाटाइदारी की राशि 5 लाख रुपए प्रदान किया जाए, 2 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत को से 2 लाख रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष से, और 30 हजार रुपए पारिवारिक लाभ के रूप में दिया जाए। चौकी खुर्द के जिस बस्ती में विकास पुत्र बल्ली उम्र 20वर्ष की मृत्यु हुई है, उस बस्ती में वनवासियों का जीना दूभर हो गया है। 500 मीटर दूरी से पानी ढोकर लाते हैं। इसलिए मुशहरों की दशा सुधारने के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाए अन्यथा इस प्रकरण पर जज सिंह अन्ना शीघ्र ही आंदोलन करेंगे।