जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय पब्लिक इंटर कालेज में शुक्रवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक शमशेर बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि एसडीएम माज अख्तर के हाथों विद्यालय के अलग अलग कक्षाओं के आर्थिक रूप से कमजोर 3 सौ छात्रों को स्वेटर वितरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामदत्त सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मुन्ना लाल यादव, प्रवीण कुमार सिंह, रामापति सरोज, मनोज कुमार सिंह, सुधीर राय, संजय सिंह, योगेन्द्र नाथ सिंह, प्रियंका सिंह, जूही सिंह आदि उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
छात्रों को प्रबंधक ने दिया स्वेटर

Previous article
Next article

