Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरचौपाल लगाकर समस्याओं की बनाई गई सूची

चौपाल लगाकर समस्याओं की बनाई गई सूची

जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम पंचायत चौपाल दिवस के तहत कबूलपुर गांव में शुक्रवार को एक चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याओं को लेकर सूची बनाई गई जिसमें खण्ड विकास अधिकारी अश्मिता सेन, एडीओ पंचायत हेमन्त श्रीवास्तव, एडीओ एजी, आनंद त्रिपाठी,  ग्राम पंचायत सचिव राजेश चौधरी, लेखपाल अभिषेक कुमार, प्रधान मोहम्मद मोजम्मिल तथा कोटेदार अकबाल खान व कोटेदार कृष्णा अधीन यादव मौजूद रहकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए।  खण्ड विकास अधिकारी अश्मिता सेन ने सरकार की तरफ से चल रही सारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से संक्षिप्त में चर्चा की। साथ में ग्राम पंचायत सचिव राजेश चौधरी को निर्देशित किया कि आवास व शौचालय की जाँच कर ऑफलाइन फीडिंग करें ताकि जब ऑनलाइन बेबसाइट चले तो जल्दी ही फीडिंग हो जाये। चौपाल में आये हुए ग्रामीणों का आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड, संबंधित कर्मियों की सूची बनाई गई। ग्रामीणों से बताया कि जिनका भी कार्य करवाने में कोई कमी रह गयी थी उसको दूर करके काम पूरा कराया जाएगा। चौपाल में काफी संख्या में गांव के लोग आए। सभी ने अपनी समस्याओं को बताते हुए उसके निदान की मांग किया। इस मौके पर रिंकू मौर्य, गुड्डू यादव, सुजीत, कुँवर सिंह, सयोंगिता, रीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।