Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअधेड़ को पिकअप ने रौंदा, मौत

अधेड़ को पिकअप ने रौंदा, मौत

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में शुक्रवार को बाजार गए एक अधेड़ को तेज गति से गुजर रही पिकअप ने रौंद दिया। घटना के बाद आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र का देनुंआ गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ रामप्यारे शुक्रवार को किसी काम से नजदीकी बाजार गलगला शहीद गया हुआ था। उसी दौरान उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे मौके पर रौंद दिया। आनन फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भग गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया गाड़ी नम्बर के आधार पर मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।