- दैहिक समीक्षा के बाद किया पुलिस के हवाले
जौनपुर धारा, जौनपुर। चोरी हुई बाइक के साथ गुरुवार को जा रहे एक प्रेमी युगल तब ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गये जब बाइक स्वामी द्वारा अपनी बाइक की पहचान कर ली गयी। ग्रामीणों ने दैहिक समीक्षा के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को बाइक समेत कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक प्रेमी युगल बाइक द्वारा शाहगंज से सूरापुर की तरफ जा रहे थे। उसी बीच बड़ागांव बाजार के पास सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव निवासी प्रमोद विन्द अपनी चोरी हुई बाइक को पहचान कर पीछे लग गये। अन्तत: वह थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास घेर लिया। मामला समझने के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की दैहिक समीक्षा के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को बाइक समेत कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब हो कि बुढ़ूपुर गांव से बीते 8 मई को थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी पिन्टू विन्द के यहाँ आई बारात से द्वारपूजा के दौरान प्रमोद की बाइक चोरी हो गई थी जिसकी सूचना भुक्तभेगी द्वारा लिखित रूप से सूचना पुलिस को दे रखी थी। फिलहाल मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


