Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरचोरी के सामान सहित चोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

चोरी के सामान सहित चोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

  • खटपट की आवाज पर उठे पड़ोसी उमेश कुमार की तत्परता से मिली सफलता

जौनपुर धारा, जौनपुर। चोरी की ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस भले ही कोई सार्थक प्रयास न कर रही हो। लेकिन क्षेत्र के लोगों की तत्परता से न केवल चोरी की घटना के घटित होने से बची, बल्कि लोगों ने अपनी दिलेरी का परिचय देते हुए दो समर सेबल के साथ एक चोर को दबोच कर मुंंगराबादशाहपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर नगर निवासी मनोज कुमार जायसवाल पुत्र प्रेमचंद जायसवाल की प्रतापगढ़ रोड पर बालाजी मशीनरी स्टोर है। बताया जाता है कि शनिवार की रात छत के सहारे दुकान में घुसे चोर सामानों को बटोरने लगे। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी उमेश कुमार गुप्त पुत्र भोला नाथ की आंख खुल गई। उमेश कुमार ने फोन से दुकान मालिक मनोज कुमार को सूचना दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मनोज कुमार ने दरवाजे का ताला खोल कर लोगों के साथ चोरों की तलाश की। जिसकी आहट होते ही चोर छत से भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान छत पर पहुंचे लोगों ने एक चोर को दो समर सेबल के साथ दबोच लिया। लोगों ने घटना की सूचना मुंंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने सामानों के साथ चोर को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पर आ गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम विकास पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी ललहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर बताया। विकास पटेल ने बताया कि वह चोरी का सामान मछली शहर में शनि पटेल के हाथों बेचता है। पुलिस ने पीड़ित मनोज कुमार की तहरीर के आधार पल विकास पटेल एवं शनि पटेल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।