जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने बीती रात विद्युत उपकेंद्र उसरा बाजार के पास से चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि बीती रात उपनिरीक्षक राजकुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर विद्युत उपकेंद्र उसरा बाजार के पास मौजूद हैं। आरोपित चोरी की वारदात को अंज्ााम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपितों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों से चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त उपकरण हथौड़ी, पेचकस, पिलास, आरी, ब्लेड आदि बरामद हुए हैं। आरोपित थाना बदलापुर क्षेत्र के रूपचंद्रपुर गांव निवासी संजय सिंह पुत्र स्व वंशराज सिंह व चंदन निषाद पुत्र रमेश निषाद है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
चोरी की योजना बना रहे हैं दो शातिर चोर गिरफ्तार



