Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचूल्हे की चिंगारी से रिहायशी मड़हे में लगी आग

चूल्हे की चिंगारी से रिहायशी मड़हे में लगी आग

  • घरेलू सामान व नगदी 3700 जलकर हुआ खाक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में मनोज गौड़ के रिहायसी मड़हे में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे घरेलू सामान व नागरी रुपए जलकर खाक हो गया। जप्ाâराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में मंगलवार की देर रात मनोज गौड़ की पत्नी वंदना खाना बनाकर आग जलती हुई उसी में छोड़कर सोने चली गई। इसी दौरान रात के लगभग 11:30बजे चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से आग लग गई। रिहायसी मड़हा जलने लगा, उसमे मौजूद मनोज गौड़ व उनकी पत्नी वंदना तथा दो बच्चे चीखते हुए बाहर निकल गए। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते हैं तब तक मड़हा जलकर खाक हो गया। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बुधवार को सुबह आग लगने की सूचना गांव के लेखपाल को दिया। इस रिहाइसी मड़हा में रखा 60किलो गेहूं, 20किलो चावल की बोरी, दो रजाई, दो गद्दा, दो पलंग, प्लास्टिक के डब्बे में रखा 3700 रुपया भी जलकर खाक हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई आया नही।