Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयचुनाव के बाद अभी तक नहीं बन पाई नई सरकार

चुनाव के बाद अभी तक नहीं बन पाई नई सरकार

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव के बाद अभी तक नई सरकार नहीं बन पाई है. वहीं कार्यवाहक सरकार ने एक बार फिर जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है. पाकिस्तानी जनता की महंगाई की मार से कमर टूट गई है. सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी की है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, वहां की सरकार ने पेट्रोल के दाम में 2.73 रुपये और डीजल के दाम में 8.37 रुपये की बढ़ोतरी की है. पाकिस्तान की सरकार ने गुरुवार (15 फरवरी) रात को बढ़े दामों को लेकर आदेश जारी किया था.पाक सरकार के आदेश के मुताबिक, अगले एक पखवाड़े के लिए इन जरूरी वस्तुओं का दाम बढ़ाया गया है. पाकिस्तान में 16 फरवरी से पेट्रोल 275.62 रुपये और हाई स्पीड डीजल का रेट 287.33 रुपये प्रति लीटर हो गया. इससे पहले पाकिस्तान में पेट्रोल 272.89 रुपये, जबकि डीजल 278.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था.  पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात को जारी अपनी घोषणा में कहा कि सरकार ने तेल और गैस नियामक प्राधिकरण की सिफारिशों बाद अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोलियम की कीमतों में बदलाव करने का फैसला किया है. इस घोषणा में केरोसिन तेल और हल्के डीजल की कीमतों में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 4-11 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया था. 

गैस टैरिफ में 67 फीसद वृद्धि को मंजूरी
गुरुवार रात को ही जारी आदेश में पाकिस्तानी कैबिनेट ने 1 फरवरी से प्राकृतिक गैस टैरिफ में 67 फीसद वृद्धि को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें इन फैसलों को लिया गया.