जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग गांव से न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एराकियाना निवासी दिल्लू उर्फ दिलशाद पुत्र मुस्तफा, मुस्तफा पुत्र सुकुरूला, बिस्मिल्ला पुत्र मुस्तफा व अक्खन सराय गांव निवासी अरविन्द प्रजापति पुत्र वंशराज न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितो के घर पर दबिश दे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा चालान

Previous article

