Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरप्रेमी युगल चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे

प्रेमी युगल चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला चौकी क्षेत्र के भटौली गांव से एक प्रेमी युगल शुक्रवार को पंजाब की पटियाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद दोनों को हिरासत में लेते हुए टीम वापस लौट गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत भटौली गांव निवासी शनि गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब प्रान्त के पटियाला शहर में रह रहा था। वहीं एक नाबालिगा से उसका प्रेम परवान चढ़ने लगा। इसी बीच डेढ़ माह पूर्व उक्त युवक प्रेमिका के साथ वापस गांव आ गया। युवक के परिजन दोनों के प्रेम के आगे झुकते हुए बिजेथुवा महाबीर मन्दिर में दोनों का विवाह करा दिया। परिजनों की माने तो इसके पूर्व भी लड़की दो बार भागकर गाँव आई थी। उधर नाबालिगा के परिजन की तहरीर पर पटियाला पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। छानबीन करते हुए पुलिस शुक्रवार को युवक के घर धमक पड़ी और दोनों को हिरासत में ले ली। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही दोनों को साथ लेकर टीम वापस लौट गई। फिलहाल लोगों के बीच उक्त मामला चर्चाओं में बना हुआ है।