जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के बीएसए कार्यालय परिसर में यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसे क्रियान्वयन का जोर दिया गया। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अध्यक्षता में हुई। एजोन्डो पर करते हुए जिले में वरिष्ठ सहायक, सहायक लिपिक के वर्तमान में रिक्त पदों का विवरण और कनिष्ठ सहायको की पदोन्नति वरिष्ठ सहायक पद पर हो। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक के अस्थाई करण, ज्येष्ठता सूची निर्धारण हेतु पर जोर दिया गया। किसी कर्मचारी का देयक अवशेष हो तो उसे कराया जायेगा। कनिष्क सहायक आराधना सिंह का वेतन भुगतान कराने पर जोर दिया गया और सभी निर्णय पर क्रियान्वयन का भी जोर दिया गया। बैठक में अरुण कुमार श्रीवास्तव, रणजीत चौधरी, दुर्गाशंकर राय, अजीत कुमार, रश्मि यादव, गुजरा बानो, रीना अनिल कुमार पाल अखिलेश य्ाादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

