जौनपुर धारा, सुइथाकला। मंगलवार को पुलिस द्वारा गोवध के एक अभियुक्त को चाकू संग गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर लिखा पढ़ी करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र का डकहा कम्मरपुर गांव निवासी गोवध का अभियुक्त शादाब अंसारी पुत्र आफताब मंगलवार को उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय व हमराहियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक नाजायज चाकू संग गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर लिखा पढ़ी करते हुए उसे आर्म्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान हेड कान्स्टेबल रामसागर यादव और कान्स्टेबल बरखूराम मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
चाकू संग एक अभियुक्त गिरफ्तार


