जौनपुर। नगर के शास्त्री पुल पर र्चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक अध्यापक की गला कटने से मौत हो गया। इस प्रकार की घटना पुरे जनपद को दहलाकर रख दिया। चाईनीज मांझा की इस घटना की जानकारी होते ही सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने प्रतिनिधि मनोज मौर्या को तत्काल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से बात करके शास्त्री पुल तथा सद्भावना पुल के ऊपर लोहे का तार लगाने को कहां, ताकि भविष्य में पुल के ऊपर किसी भी व्यक्ति को चाईनीज मांझा के चलते किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो सके। इस पुल से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इस दौरान जनपद के उच्च अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहां कि पूरे जनपद में जहां भी चाइनीज मांझा बेचे जा रहे हैं। उन सभी दुकानदारों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ताकि जनपद में किसी और व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना ना हो सके।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
चाईनीज मांझा से बचाव के लिए पुल के ऊपर लगवाया तार


