Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला, गई जान

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला, गई जान

  • शहर के शास्त्री सेतु (नया पुल) पर हुआ हृदय विदारक हादसा
  • पुत्री को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर मृत संदीप

जौनपुर। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे शहर के शास्त्री सेतु पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से आधा से ज्यादा गला कट जाने से बाइक सवार युवा अध्यापक की मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अपने ढंग से साक्ष्य संकलित किए।

आंबेडकर नगर जिले के निकसपुर गांव के मूल निवासी पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विष्णु दत्त तिवारी शहर के उमरपुर (हरिबंधनपुर) में निजी मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं। उनके 40वर्षीय पुत्र संदीप तिवारी सिकरारा के फतेहगंज स्थित आरएन शिक्षण संस्थान में बीटीसी के अध्यापक थे। संदीप तिवारी की पुत्री मन्नत सेंट पैट्रिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। वह सुबह पुत्री को बाइक से आम दिनों की तरह स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे नया पुल पर पहुंचे तो प्रतिबंधित मांझा गले में फंसकर रेतने लगा। वह हाथ से छुड़ाने के फेर में बाइक सहित गिर गए। मांझा ने आधे से ज्यादा गला कट गया। गले से खून का फौवारा निकलने लगा। वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट बोले-अभियान चलेगा सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया मौके पर कुछ मांझा मिला है। जांच की जा रही है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज मांझे के खिलाफ शहर भर में अभियान चलाया जाएगा।