जौनपुर धारा, बादलपुर। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रोड़ स्थित भलुआही पेट्रोल पंप के पास एक ई-रिक्शा में सवार महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र छींनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के मजितहां गाँव निवासी ज्ञानती देवी अपने करीब 10वर्षीय पुत्र आर्यन गुप्ता के साथ महराजगंज बाजार से ई-रिक्शा में सवार होकर अपनी बहन के घर तियरा जा रही थी। वह बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही पेट्रोल पंप के पास पहुचीं ही थी कि इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और ई-रिक्शा में सवार होने के लिए उसे रोकते ही उक्त महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र छींनकर पुनः महराजगंज की तरफ भाग निकले। वही पीड़ित महिला ज्ञानती देवी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्यवाई की मांग की है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

