उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठऊत गांव में बीती रात किसी समय घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार अलसुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात का कारण साफ नहीं है। आईजी रेंज वाराणसी के. सत्यनारायण और जिले के नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। इधर, परिजनों के रोने बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। कठऊत गांव निवासी कौशल्या देवी (70) और विवाहित पुत्री मालती देवी (35) रविवार रात घर में अकेली थी। जबकि पुत्र गौरी राजभर निमंत्रण पर किसी दूसरे गांव गया था। सोमवार अलसुबह जब वो घर पहुंचा तो देखा कि कमरे के बाहर मां कौशल्या और बहन मालती का शव पड़ा हुआ है। दोनों के मुंह से खून आने के निशान थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या


