Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, चार घायल

घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, चार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाने से चंद कदम दूर खरका तिराहे के पास रविवार को एक अनियंत्रित पिकअप दीवार को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने के बाद ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार खरका तिराहे के पास एक ऑनलाईन डिलेवरी करने वाली एक कम्पनी की पिकअप का ड्राइवर अपने साथी को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई जिसकी चपेट में आने से जगदीश कुमार पुत्र सोमारू उम्र 55, नीरज कश्यप पुत्र जगदीश 40, उमा देवी पत्नी जगदीश 50 घायल हो गई। पास में खड़ी दो बाइक भी छतिग्रस्त हुई है।