― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर पर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करे अभिभावक : बीईओ

घर पर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करे अभिभावक : बीईओ

  • कम्पोजिट विद्यालय बभनौली में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, सिकरारा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने व निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय बभनौली में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए बीईओ आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में योग्य प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे समय समय पर स्कूल पहुँचकर बच्चों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराएं तथा घर पर बच्चों की देखरेख के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। चौपाल में एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम शुक्ला व शैलेश चतुर्वेदी व शैलेन्द्र यादव ने निपुण भारत मिशन के सम्बंध में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र शिवम गुप्ता को बीईओ ने सम्मानित भी किया। संचालन व आभार प्रधानाध्यापक डॉ. विजय बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष पंकज मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि संदीप कनौजिया व तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Share Now...