Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeमनोरंजनगौहर खान ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, 2020 में कपल ने की...

गौहर खान ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, 2020 में कपल ने की थी शादी

गौहर खान ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, 2020 में कपल ने की थी शादी

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। बेहद क्यूट सा वीडियो शेयर करते हुए गौहर ने बताया कि वो और जैद जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स गौहर को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

दरअसल गौहर ने एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है। उसमें लिखा है हम एक से दो हुए, जर्ब Z और G  मिले। जीवन के एडवेंचर यूं ही बरकरार रहेंगे, जब हम 2 से 3 हो जाएंगे। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है। जैद दरबार एक कोरियोग्राफर हैं। फेमस म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार उनके पिता है। इसके अलावा जैद के छोटे भाई आवेज दरबार एक फेमस टिक टॉकर हैं, जो कई म्यूजिक अल्बम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 25 दिसम्बर 2020 को कपल ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से उस वक्त यह शादी उस वक्त बेहद सुर्खियों में थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी। जैद ने पहली बार गौहर को पहली बार एक ग्रोसरी शॉप में देखा था, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज करके मिलने की इच्छा जताई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया।