जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरूवार को थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह अपने हमराहियों के साथ ग्राम बदलपुर में शनि सिंह की पाही पर गोवंश को पकड़ कर वध करने हेतु बंगाल, बिहार ले जाने के लिए इकठ्ठा किये जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर ने गो-तस्कर गोवंशो को लाद रहे को घेर कर गोतस्करो को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई जिसके बाद तस्करों द्वारा पुलिस को निशाना बनाकर फायर करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चालक सीट पर बैठे व्यक्ति रंगीले उर्फ संजय पुत्र दरोगा सोनकर निवासी पचपेडवा, रवि यादव पुत्र बल्ली यादव निवासी कोरी थाना अली नगर जनपद चन्दौली, जय प्रकाश उर्फ जे.पी.पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बदलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कुछ तस्कर शनि सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी बदलपुर थाना जलालपुर, दरोगा उर्फ विकाश पुत्र गिरजा प्रसाद निवासी दयालपुर, सोनू सोनकर पुत्र बाबू लाल सोनकर निवासी रेमा थाना अली नगर जनपद चन्दौली, सैफ पुत्र मुसाफिर निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर तथा सद्दाम पुत्र अज्ञात पता अज्ञात गाडी छोडकर भागने में सफल रहें। इस दौरान 06गोवंश, 01 पिकप वाहन, 04 मोटर साइकिल, 02 सिरिंज, 02 जाईलाइजिन इंजेक्शन, 03 बण्डल पशुओ को बांधने का प्लास्टिक का पट्टा व नायलान की रस्सी, 01 चाकू, कुल 1150 रुपये बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उनि. राकेश राय, राम अवतार यादव, अभिमन्यु राय, संजय कुमार सिंह, देवानन्द वर्मा, हे.का.अखिलेश सिंह, हे.का.चन्दन सिंह, हे.का.माधव सिंह, का.चालक दीपक मौर्या, आशीष साहू, अजय चौहान, पीआरडी विकास उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
गोवध करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



