Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोंडा में मृत शिक्षक के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

गोंडा में मृत शिक्षक के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

  • सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर।एसआईआर अभियान में बीएलओ का काम कर रहे जौनपुर निवासी शिक्षक विपिन यादव की गोंडा में हुई। मौत के बाद मंगलवार की देर रात शव उनके पैतृक गांव मल्हनी पहुंचा। जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य लोग शोक संवेदना जताने घर पहुँचे। वहां कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के नाम पर कुछ अधिकारी अनावश्यक रूप से कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं । विपिन ने मौत से पहले वीडियो में एसडीएम और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय राय ने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर सब कुछ तबाह कर रहे हैं। इस तरह की उन्होंने तीसरी घटना बताई। मृतक विपिन के पिता सुरेश से बात भी की। कहा कि अभी एक साल पहले ही विपिन की नौकरी लगी थी। उन्होंने परिवार को एक करोड रुपये मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की सरकार से मांग की।उधर मृतक के भाई ने भी गोंडा के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ओबीसी वोट काटने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने उठवाने की भी धमकी दी गई थी। सस्पेंड करने की भी धमकी दी जा रही थी। इसी वजह से विपिन ने जहर खा लिया।