Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगैर इरादतन हत्या में वांछित पिता पुत्र गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या में वांछित पिता पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के जोखापुर गांव में लगभग तीन माह पूर्व करेंट प्रवाहित तार से किए गये खेत के घेराव की चपेट में आकर हुई गांव के ही युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित भूस्वामी पिता पुत्र को शुक्रवार की भेर उनके घर से गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। गांव निवासी 46 वर्षीय विनोद सिंह शाम को खेत की तरफ शौच को गये थे। दूसरे दिन सुबह विद्युत प्रवाहित तार की बाड़ के नीचे उनका शव पाया गया था। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने भूस्वामी रामदुलार पाल और इनके पुत्र अजय पाल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन दोनों हाथ नहीं लग पा रहे थे। सीओ शाहगंज चोब सिह ने बताया कि उनकी सुरागरशी के लिए मुखबिर का सहारा लिया गया। सटीक सूचना पर भेर में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह हमराहियों संग दबिश देकर दोनों वांछितों को उनके घर में दबोच लिया।