― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुरू गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी

गुरू गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाश पर्व पर पंजाबी कालोनी से प्रभात फेरी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निकाली गई। गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र-छाया में कीर्तन दरबार आयोजित हुआ, जिसमें ज्ञानी जिउपाल सिंह एवं लखनऊ से आए भाई दिनेश सिंह एवं उनके साथी द्वारा मनोहर कीर्तन किया। सरदार जसविंदर सिंह ने गुरु गोविन्द सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। समूह साध संगत ने गुरु घर के दर्शन कर गुरु घर की आशीष प्राप्त की। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरदार तेजा सिंह, सचिव सरदार सतनाम सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, कार्यकारी कोषाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह एडवोकेट, सरदार गुरवीर सिंह एडवोकेट, सरदार शिशुपाल सिंह, सरदार हरमिंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह विन्नी, सतीश वाधवा, सरदार उपेन्द्र सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार कमल सिंह भाटिया, सरदार प्रभजोत सिंह ने सेवा में सहयोग किया।

Share Now...