Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरगुजरात विस की जीत का भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

गुजरात विस की जीत का भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत का जश्न सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। 182  सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। 156 सीट पर जीतकर बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। कांग्रेस 17 सीट पाकर काफी पीछे छूट चुकी है और दूसरे नंबर पर है, जबकि आम आदमी पार्टी दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंची। बीजेपी 27 साल से यहां शासन में है और आगे भी उसकी सरकार बनी रहेगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को क्रेडिट दिया और कहा गुजरात विधानसभा का जीत प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की प्रचण्ड जीत हुई है। जनता ने राज्य विरोधी सभी ताकतों को पराजित कर दिया है। यह केंद्र और गुजरात में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की जीत है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उपस्थित कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर और गले मिलकर शुभकामनाएं दी।