Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरगुजरात बनाम मुंबई का लाइव प्रसारण व स्ट्रीमिंग कब ?

गुजरात बनाम मुंबई का लाइव प्रसारण व स्ट्रीमिंग कब ?

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले संस्करण का आगाज कल यानी 4 मार्च से होने जा रहा है। WPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी।वहीं, गुजरात की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई दिखाई देंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला कब और कहां देखा जा सकता है।जानें कितने बजे से शुरू होगा गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला?भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला।WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस का लाइव मैच जियो सिनेमा ऐप के जरिए बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देखा जा सकता हैं, जबकि टीवी पर फैंस स्पोर्ट्स 18 चैनल पर इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

गुजरात जायंट्स: ऐश गार्डनर, स्नेह राणा, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफिया डंकले, डियांड्रा डॉटिन, हर्ले गाला, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, अश्विनी कुमारी, एस मेघना, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल , परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्राईटन, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर