Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगाजीपुर में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

  • तीसरा स्थान प्राप्त करके बना विजेता

जौनपुर धारा,बदलापुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंधित रोवर्स-रेंजर्स का विश्वविद्यालयीय समागम-2025 कार्यक्रम राजकीय महिला पी.जी.कालेज, गाजीपुर में गुरूवार को संपन्न हुआ। जौनपुर के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर ने अपनी दोनों टीमों के साथ प्रतिभाग किया। पूरी प्रतियोगिता में इस महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहा।रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव एवं डॉ.रेखा मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक श्याम सिंह एवं प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह, प्रो.धीरेन्द्र पटेल, कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह,डॉ.उमेश सिंह, डॉ.पवन सिंह, डॉ.तिलक सिंह यादव, डॉ.कुलदीप श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय परिवार ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया। विश्वविद्यालयीय समागम-2025 में पी.जी.कालेज गाजीपुर प्रथम एवं राजकीय महाविद्यालय गाजीपुर दूसरे स्थान पर विजेता रहे।