Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगाजीपुर को तीन गोल से पराजित कर चन्दौली बनी सर्वजेता

गाजीपुर को तीन गोल से पराजित कर चन्दौली बनी सर्वजेता

  • चौधरी चरण सिंह फुटबाल प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। नार्मल स्कूल के मैदान में केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में खेले जा रहे स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को टाउन स्पोर्टिंग क्लब मोहम्मदाबाद गाजीपुर और धानापुर चन्दौली के बीच खेला गया जिसमें चन्दौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रथम हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी फुटबाल पर आक्रामक प्रहार करते हुए रोमांचक मैच का प्रदर्शन किया। खेल के 15वें मिनट में पेनाल्टी शूट के माध्यम चन्दौली के खिलाड़ी ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इस दौरान मैदान में खचाखच भरे हजारों की भीड़ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही। वहीं दूसरे हाफ के मैच में खिलाड़ियों ने जबर्दस्त मैच का प्रदर्शन किया। चन्दौली के खिलाड़ी ने दूसरे हाफ के 20वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को दो गोल से बढ़त दिला दी। खेल के आखिरी क्षणों में चन्दौली के खिलाड़ियों ने तीसरा गोल दाग दिया। गाजीपुर के खिलाड़ी अंत तक एक भी गोल नहीं कर सके। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक तुफानी सरोज ने कहाकि ग्रामीण अंचलों में जो प्रतिभाएं उनको विकसित करने के इस प्रकार की प्रतियोगिता को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहाकि देश में खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है, यही सोच देश के विकास को तरक्की देगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सुमन यादव, सरिता गुप्ता, माधुरी गुप्ता, चन्द्रसेन गुप्ता, आजाद कुरैशी, रमाशंकर यादव, गुड्डू खान, राजू सेठ, कृष्णा सोनी आदि रहे। निर्णायक राजेश यादव, राहुल सोनकर, स्वतंत्र कुमार यादव, विनीत सोनकर रहे। मैच का संचालन विरेन्द्र कुमार यादव वीरू ने किया।