जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम बासबारी निवासी अंशुमान सिंह उर्फ कुन्दन पुत्र स्व. चित्रसेन सिंह को शनिवार को प्रात: लगभग साढ़े सात बजे नाजायज गाँजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पूर्व में भी कुन्दन पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमा लम्बित है। वहीं पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त तस्कर नाजायज गाँजे के साथ उदयचन्दपुर में कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्परता दिखाते चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने अपने हमराहियों के साथ पहुँचकर हिरासत में ले लिया। जमा तलाशी के बाद एक झोले में पांच किलो दो सौ चालीस ग्राम नाजायज गाँजा और लूट के चार हजार दो सौ रुपये बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर 392/411व 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत के अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
गांजा व लूट के रुपयों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Previous article
Next article


